कैरो में सावन की अंतिम सोमवारी पर निकली भव्य कांवर यात्रा, शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़

सावन की अंतिम सोमवारी पर कैरो, लोहरदगा में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा. नंदनी नदी से पवित्र जल लेकर शिव भक्त बुढ़वा महादेव मंदिर और अन्य शिवालयों में पहुंचे. महिलाओं, बच्चों और गणमान्य लोगों की भागीदारी ने यात्रा को सफल बनाया.

कैरो, लोहरदगा: सावन के अंतिम सोमवारी पर कैरो दुर्गा बाड़ी से भव्य कांवर यात्रा निकाली गई.सुबह से ही सैकड़ों शिव भक्त,खासकर महिलाएं और बच्चे भारी उत्साह के साथ यात्रा में शामिल हुए.सभी भक्त नंदनी नदी से पवित्र जल उठाकर "बोल बम" का नारा लगाते हुए बुढ़वा महादेव मंदिर पहुंचे और जलाभिषेक किया.वही नदी से जल उठाकर नगर भ्रमण करते हुए कैरो प्रखंड बस्ती स्थित शिव मंदिर में भी जलाभिषेक किया गया.इसके अलावा प्रखंड के उतका शिव मंदिर, गजनी महादेव मंदिर मंडा,मनोकामना सिद्ध बाबा भोलेनाथ मंदिर सहित नरौली सहित कई शिवालयों में भी शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया.कई मंदिरों में भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया.इस आयोजन को सफल बनाने में गांव के गण्यमान्य लोगो का सहयोग रहा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शुभम राय

शुभम राय झारखंड के सामाजिक, राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ झारखंड की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय समस्याओं पर खबरें लिखने में रुचि रखते हैं. तथ्यों की पड़ताल और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को सरल और प्रभावी तरीके से सामने रखना उनकी पत्रकारिता की प्राथमिकता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >