लोहरदगा़ सदर प्रखंड के रामपुर पंचायत स्थित सामुदायिक भवन में युवतियां और किशोरियों के लिए फोटोग्राफी आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस प्रशिक्षण का उद्देश्य किशोरियों को फोटो खींचकर कहानी लिखने और अपनी बातों को समाज तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की कला सिखाना था. कार्यक्रम का आयोजन होप और टीडीएच कोलकाता की ओर से किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत कोलकाता से आयी श्रेया दास और तन्वी ने पौधरोपण कर की. इसके बाद किशोरियों ने अतिथियों का स्वागत किया. मौके पर मनोरमा एक्का ने कहा कि आज के समय में फोटोग्राफी एक सशक्त माध्यम है, जिसके जरिये हम अपने गांव और उसकी समस्याओं की आवाज को लोगों तक पहुंचा सकते हैं. श्रेया दास और तन्वी ने किशोरियों को विस्तार से समझाया कि किस प्रकार एक तस्वीर कहानी कह सकती है और समाज में बदलाव की पहल का आधार बन सकती है. इस प्रशिक्षण में लगभग 24 किशोरियों ने भाग लिया. उन्होंने फोटोग्राफी के तकनीकी पहलुओं के साथ-साथ आसपास की सामाजिक व पर्यावरणीय समस्याओं को उजागर करने के तरीकों को सीखा. कार्यक्रम का मुख्य फोकस घरेलू वायु प्रदूषण और स्वास्थ्य पर उसके प्रभाव पर रहा. कार्यक्रम को सफल बनाने में ऊषा उरांव, यशोदा उरांव, अरविंद वर्मा और अन्य ने सक्रिय भूमिका निभायी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
