लो..बहुत संघर्ष और मेहनत के बाद मिली है आजादी, इसे बचाये रखें : शिल्पी नेहा तिर्की

स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह बीएस कॉलेज स्टेडियम में हुआ.

कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभागीय मंत्री ने बीएस कॉलेज स्टेडियम में किया ध्वजारोहण फोटो. झंडोत्तोलन करती मंत्री फोटो. सम्मानित करते धीरज साहू लोहरदगा. स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह बीएस कॉलेज स्टेडियम में हुआ. इसमें मुख्य अतिथि के रूप से कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभागीय मंत्री मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली. इस अवसर मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रत्येक वर्ष हम सभी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की आजादी में हमारे पूर्वजों के संघर्ष और बलिदान को याद करते हैं.आज का दिन हम सभी लोगों के लिए महत्वपूर्ण है. इतने वर्ष हमारे देश के लोगों ने गुलामी सही और लोगों का मानसिक शोषण हुआ. उसमें सभी लोगों को साथ लेकर चलने का सफर आसान नहीं था, किंतु हमारे महापुरुषों ने इस देश को संविधान के माध्यम से एक रूपरेखा देने का काम किया. इस संविधान के माध्यम से हमें मौलिक अधिकार दिये गये. देश को कैसे चलाना है इसके लिए नियम व कानून तय किये गये. संविधान के बाद ये देश सबल बना. वर्ष 1950 में जमींदारी व्यवस्था समाप्त की गयी, जो भूमिहीन थे, उनके बीच भूमि का वितरण करते हुए भूमि की बंदोबस्ती की गयी. देश को सबल बनाने में कई तरह की क्रांति लायी गयी. यह आजादी हमें बहुत संघर्ष और मेहनत के बाद मिली है. आदिवासी समुदाय का देश की आजादी के आंदोलनों में महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जिसे लिखे जाने की आवश्यकता है तभी भावी पीढ़ी को इतिहास पढ़ने और जानने का अवसर मिलेगा. उन्होंने राज्य सरकार की उपलब्धियों को भी विस्तार से बताया. मुख्य समारोह में इस वर्ष के मैट्रिक, इंटर की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले छात्र-छात्राओं, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल करनेवाले लोहरदगा जिला के खिलाड़ियों व झारखंड आंदोलनकारियों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह देकर और शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, उपायुक्त डॉ ताराचंद, पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >