यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षा के साथ नहीं करें लापरवाही : डॉ ताराचंद

यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षा के साथ नहीं करें लापरवाही : डॉ ताराचंद

लोहरदगा़ उपायुक्त डॉ ताराचंद ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत दो जागरूकता रथों को समाहरणालय परिसर से आमलोगों में जागरूकता लाने को लेकर रवाना किया. राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत 31 जनवरी 2026 तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे जिसके माध्यम से आम लोगों को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा नियमों के बारे जानकारी दी जायेगी. इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि लोहरदगा जिला में सड़क सुरक्षा अंतर्गत लगातार अभियान चलाया जा रहा है. सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए नियमित रूप से लोगों से अपील की जा रही है. दो पहिया वाहन चलाते समय हेल्मेट जरूर पहनें. ट्रिपल राइड न करें. शराब पीकर वाहन नहीं चलायें. चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट जरूर लगायें. बिना लाइसेंस के वाहन नहीं चलाएये. वाहन चलाते समय आवश्यक दस्तावेज अपने साथ रखें. यातायात संबंधित उल्लंघन में 37 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया : उपायुक्त ने कहा कि वर्ष 2025 में अप्रैल से दिसंबर माह तक यातायात संबंधित उल्लंघन में लोहरदगा जिला में 37 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया. बार-बार यातायात नियमों का उल्लंघन करनेवालों का लाइसेंस भी रद्द किया गया. मोडिफाइड मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया है. ये सभी जांच आनेवाले समय में नियमित रूप से जारी रहेंगे. इस कार्यक्रम में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया और सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी ली गयी. इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी जया संखी मुर्मू, डीएसपी मुख्यालय समीर तिर्की, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी प्रमोद दास, जिला शिक्षा पदाधिकारी दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर व अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >