महिला के साथ यौन शौषण मामले में प्राथमिकी दर्ज

थाना क्षेत्र की रहने वाली एक आदिवासी लड़की के साथ तीन सालों तक यौन शोषण करने तथा अश्लील वीडियो बनाने के बाद ब्लैक मेल करने के आरोप में बगड़ू थाना क्षेत्र के आनंदपुर गांव निवासी सफरूदीदीन अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए लोहरदगा जेल भेज दिया

कुड़ू. थाना क्षेत्र की रहने वाली एक आदिवासी लड़की के साथ तीन सालों तक यौन शोषण करने तथा अश्लील वीडियो बनाने के बाद ब्लैक मेल करने के आरोप में बगड़ू थाना क्षेत्र के आनंदपुर गांव निवासी सफरूदीदीन अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए लोहरदगा जेल भेज दिया है. महिला का मेडिकल चेकअप कराया गया तथा महिला का बयान लिया जा रहा है. बताया जाता है कि कुड़ू थाना क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर पिछले तीन सालों तक अधेड़ यौन शौषण कर रहा था. इसी बीच अधेड़ ने लड़की का अश्लील वीडियो बना लिया था. इसी बीच लड़की की शादी हो गयी तथा लड़की अपने पति के साथ ससुराल मे रहने लगी. इसी बीच अधेड़ ने अश्लील वीडियो का हवाला देकर लड़की को ब्लैक मेल करने लगा साथ ही धमकी दिया कि शारीरिक संबंध नहीं बनाने तथा बात नहीं मानने पर वीडियो वायरल कर देंगे तथा परिवार को भेज देंगे. अधेड़ द्धारा लगातार दबाव बनाने की सूचना पति को हो गया. इसके बाद पति अपनी पत्नी को लेकर ससुराल पहुंचा व गांव वालों को जानकारी दे ही रहा था कि अधेड़ महिला से मिलने पहुंच गया. गांव वालों ने जमकर पिटाई करते हुए कुड़ू पुलिस को सौंप दिया. महिला के बयान पर कुड़ू थाना में यौन शौषण करने व धमकी देने को मामला दर्ज करते हुए आरोपी अधेड़ सफरुदीदीन अंसारी को गिरफ्तार कर लोहरदगा जेल भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >