किस्को.
खनन विभाग के द्वारा अवैध रूप से चिमनी ईंट भट्ठा संचालक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गयी. जिसमें किस्को थाना क्षेत्र के नारी में रिशु ब्रिक्स भठ्ठा संचालन और सेमरडीह में ललन ब्रिक्स के खिलाफ कार्रवाई की गयी है. उक्त दोनों ईंट भट्ठा का संचालन लंबे समय से अवैध रूप से किया जा रहा था. जिस पर लोहरदगा खनन पदाधिकारी राजाराम प्रसाद ने ईंट भट्ठा पर छापेमारी की और भट्ठा मलिक नारी निवासी विवेक कुमार साहू और डटमा निवासी ललन साहू के खिलाफ एफआइआर दर्ज किया. थाना प्रभारी ने बताया कि 18 मार्च 2025 कांड संख्या 12/ 25 बीएनएस की धारा 223 झारखंड खनिज समनुदान नियमावली 2014 के नियम 4 एंव 30 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.उक्त दोनों ईंट भट्ठा अवैध रूप से बिना लाइसेंस का संचालन को लेकर पूर्व में नोटिस देकर अवैध कार्य बंद करने का निर्देश दिया गया था.इसके बावजूद भी कार्य अवैध रुप से लगातार जारी था. मिट्टी के खनन का जुर्माना लगाते हुए एक वर्ष का 54000 रॉयल्टी शुल्क सहित डीएमएफटी मैनेजमेंट शुल्क, पर्यावरणीय शुल्क लगाया गया था.परंतु राशि विभाग को जमा नहीं किया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
