पांच ट्रैक्टर जब्त मामले में मालिक तथा चालक पर प्राथमिकी

थाना क्षेत्र के दक्षिण कोयल नदी में दोबा बरटोली के समीप स्थित कोयल नदी से अवैध बालू का खनन तथा परिवहन करते पकड़े गये पांच बालू लदा ट्रैक्टर मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए खनन विभाग ने अज्ञात ट्रैक्टर मालिक तथा चालक पर कुड़ू थाना में खनन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया है.

कुड़ू. थाना क्षेत्र के दक्षिण कोयल नदी में दोबा बरटोली के समीप स्थित कोयल नदी से अवैध बालू का खनन तथा परिवहन करते पकड़े गये पांच बालू लदा ट्रैक्टर मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए खनन विभाग ने अज्ञात ट्रैक्टर मालिक तथा चालक पर कुड़ू थाना में खनन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया है. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है. बताया जाता है कि पुलिस अधीक्षक हारिष बिन जमां के निर्देश पर कुड़ू पुलिस ने थाना क्षेत्र में बालू खनन तथा परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दक्षिण कोयल नदी में दोबा बरटोली के समीप कोयल नदी में दिनदहाड़े बालू का खनन तथा परिवहन करते पांच ट्रैक्टरों को पकड़ा था. कुड़ू पुलिस ने बालू लदा ट्रैक्टर पकड़ने के बाद खनन विभाग को कार्रवाई के लिए सौंप दिया था. पुलिस की सुचना के बाद लोहरदगा खनन विभाग के खान निरीक्षक अजय कुमार महतो कुड़ू पहुंचे तथा बालू लदा ट्रैक्टर को देखने के बाद कुड़ू थाना में लिखित आवेदन देकर बालू के अवैध खनन तथा परिवहन करने के मामले में खनन अधिनियम के तहत अज्ञात ट्रैक्टर मालिक तथा चालक पर मामला दर्ज कराया. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है. बताया जाता है कि थाना क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से बालू का अवैध धंधा तेजी से फल-फूल रहा है. दिन के उजाले से लेकर शाम होते ही बालू का अवैध गोरख धंधा शुरू हो जाता है. बालू के अवैध खनन तथा परिवहन में एक से बढ़कर एक बालू माफियाओं तथा सत्ताधारी दल के नेता शामिल हैं. पांच बालू लदे ट्रैक्टर पकड़ने के मामले में बताया जाता है कि पकड़े गए ट्रैक्टर मालिक ने अवैध धंधे में कम दर पर एक नेता को बालू डंप करने के लिए बालू देने से इंकार कर दिया था. इसके बाद पुलिस व खनन विभाग से मिलकर ट्रैक्टर को बालू खनन तथा परिवहन करते पकड़वा दिया गया. एक साथ पांच बालू लदा ट्रैक्टर जब्त होने का थाना क्षेत्र में पहली घटना है, जब पुलिस की छापामारी एक सटीक सूचना पर हुई तथा एक साथ पांच बालू लदा ट्रैक्टर पकड़ा गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK

DEEPAK is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >