मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर में 12वीं के विद्यार्थियों को दी गयी विदाई

मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर में 12वीं के विद्यार्थियों को दी गयी विदाई

लोहरदगा़ मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 12वीं विज्ञान और कला संकाय के छात्र-छात्राओं के लिए स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती, ओम और भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ. इस अवसर पर जूनियर विद्यार्थियों ने सीनियर भैया-बहनों के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये. कड़ी मेहनत से ही मिलेगी सफलता : कॉलेज के प्राचार्य विपिन कुमार दास ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि परीक्षा के अंतिम क्षणों में भी की गयी कड़ी मेहनत बड़े परिणाम दिला सकती है. उन्होंने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की. मुख्य अतिथि अनंत देवघरिया ने कहा कि कॉलेज जीवन के ये पल अनमोल हैं. उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षकों का आशीर्वाद लेकर नयी शुरुआत करने की सीख दी. वहीं, कॉलेज के अध्यक्ष शशिधर लाल अग्रवाल ने विद्यार्थियों को विद्या भारती के आदर्शों को आत्मसात कर देश सेवा के लिए तैयार रहने का संदेश दिया. अनुभव साझा कर भावुक हुए विद्यार्थी : समारोह में 11वीं की शुभांगी गोराई और 12वीं की रितिका साहू ने कॉलेज के खट्टे-मीठे अनुभवों को साझा किया. रीतू कुमारी व साथियों ने स्वागत गीत, जबकि 11वीं की बहनों ने सामूहिक नृत्य और विदाई गीत प्रस्तुत कर सबको भावविभोर कर दिया. ये हुए सम्मानित : समारोह में शैक्षणिक सत्र के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया़ इनमें सर्वश्रेष्ठ बहन, रूपरानी कुमारी, सर्वश्रेष्ठ भैया उज्ज्वल देवघरिया, सर्वश्रेष्ठ उपस्थिति ओहमा उरांव, सर्वश्रेष्ठ अनुशासन, अमन टोप्पो को पुरस्कृत किया गया़ धन्यवाद ज्ञापन सनोज कुमार साहू ने किया. कार्यक्रम में महाविद्यालय के सचिव अजय प्रसाद, उपाध्यक्ष विनोद राय, नीतू कुमारी, रेणु कुमारी, रश्मि साहू, यशोदा कुमारी, ऋद्धि मिश्रा, शिखा रॉय, रोहित कुमार, रितेश कुमार पाठक, आरती कुजूर सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >