अपराध पर काबू व इंटेलिजेंस नेटवर्क को सशक्त करने पर जोर

अपराध पर काबू व इंटेलिजेंस नेटवर्क को सशक्त करने पर जोर

किस्को़ अपराध नियंत्रण और पुलिस व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से शनिवार को किस्को स्थित अंचल पुलिस निरीक्षक कार्यालय में क्राइम मीटिंग आयोजित की गयी. यह बैठक लोहरदगा पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक संदीप रंजन की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में किस्को थाना प्रभारी सुमन मिंज, कुड़ू थाना प्रभारी मनोज कुमार, कैरो थाना प्रभारी कुंदन कुमार रवानी और बगड़ू थाना प्रभारी दिनेश कुमार उपस्थित थे. बैठक में जिले के विभिन्न थानों में दर्ज कांडों की समीक्षा की गयी. क्राइम कंट्रोल, कांडों के निष्पादन, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी, वारंटी अभियानों की स्थिति और आपराधिक गिरोहों पर अंकुश लगाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई. डीएसपी संदीप रंजन ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि थाना क्षेत्र में होने वाली हर छोटी-बड़ी गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जाये. उन्होंने कहा कि आम जनता की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाये रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है. डीएसपी ने फरार अभियुक्तों, आपराधिक गिरोहों और गुंडा तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन और संबंधित पंजियों के नियमित संधारण पर विशेष ध्यान दिया जाये. अपराध नियंत्रण में जनसहयोग और सूचना तंत्र की मजबूती को अत्यंत आवश्यक बताते हुए उन्होंने थानों को स्थानीय स्तर पर इंटेलिजेंस नेटवर्क सशक्त करने को कहा. बैठक के अंत में सभी थाना प्रभारियों को शांतिपूर्ण वातावरण बनाये रखने, संवेदनशील क्षेत्रों में गश्ती बढ़ाने और जनता की शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >