ईद मिलादुन्नबी से पहले शांति समिति की बैठक, जुलूस के रूट पर नहीं बनी सहमति; प्रशासन ने सुझाया बातचीत से समाधान

कैरो थाना परिसर में आगामी ईद मिलादुन्नबी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने पर विचार-विमर्श किया गया. हालांकि, जुलूस के रूट को लेकर सहमति नहीं बन सकी, जिस पर प्रशासन ने बातचीत से समाधान निकालने की अपील की है.

कैरो, लोहरदगा: आगामी 26 अगस्त को मनाए जाने वाले ईद मिलादुन्नबी पर्व को लेकर गुरुवार को कैरो थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया.

बैठक में पुलिस निरीक्षक चंद्रशेखर आजाद, अंचलाधिकारी कुमारी शीला उरांव, बीडीओ छन्दा भट्टाचार्य और थाना प्रभारी कुंदन कुमार रवानी मौजूद रहे. मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बताया कि नगजुआ मदरसा परिसर में आसपास के गांवों के लोग जुलूस-ए-मुहम्मदी में शामिल होंगे. यहां फातेहा, मिलाद और तकरीर सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

वहीं उतका गांव से निकलने वाले जुलूस के कैरो मुख्य चौक, नायरा पेट्रोल पंप होते हुए नवाटोली तक जाने वाले मार्ग को लेकर बैठक में सहमति नहीं बन सकी. प्रशासन ने दोनों समुदायों के गणमान्य लोगों से आपस में बातचीत कर समाधान निकालने की अपील की. साथ ही प्रखंड कार्यालय परिसर में शांति समिति की विशेष बैठक आयोजित करने की बात कही गयी.

मौके पर एसआई रंजन कुमार, जमशेद खान, दिलीप सिंह, मुखिया वीरेंद्र महली, श्रवण मुंडा, प्रखंड अंजुमन के सदर जमील अख्तर अंसारी समेत दोनों समुदायों के कई गणमान्य लोग मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शुभम राय

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >