अनजान कॉल का नहीं दे जवाब, किसी लिंक पर क्लिक नहीं करें : डॉ ताराचंद

अनजान कॉल का नहीं दे जवाब, किसी लिंक पर क्लिक नहीं करें : डॉ ताराचंद

लोहरदगा़ उपायुक्त डॉ ताराचंद ने आमजनों से अपील की है कि अक्सर अनजान कॉल से ठगी का शिकार या फ्रॉड होने की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं. हाल ही में मोबाईल नंबर 9234402446 से लोगों को ऐसे कॉल किये जाने की शिकायत प्राप्त हुई है और उनके साथ ठगी हो गयी है. ऐसे में किसी तरह की ठगी का शिकार होने से बचने के लिए आपसे अपील है कि किसी तरह के अनजान फोन नंबर का किसी तरह का जवाब नहीं दें. साथ ही अगर अनजान फोन नंबर से कॉल कर कोई किसी तरह के राशि की मांग करता है तो इसकी सूचना नजदीकी थाना या जिला प्रशासन को दें. किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करें अन्यथा आपके साथ साइबर फ्रॉड हो सकता है. लोहरदगा जिला में ऐसे मामलों पर नियमित रूप से कानूनी कार्रवाई की जा रही है. साइबर क्राइम की रिपोर्ट करने के लिए राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 है. आप ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी सहित किसी भी साइबर अपराध की शिकायत दर्ज कराने के लिए इस नंबर पर 24×7 कॉल कर सकते हैं. आप https://cybercrime.gov.in/ वेबसाइट पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ को दिया प्रशिक्षण

किस्को. किस्को प्रखंड मुख्यालय के सभागार में झारखंड में होनेवाले विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के तहत 2003 में प्रकाशित मतदाता सूची का वर्तमान मतदाता सूची से मैपिंग कार्य को लेकर प्रशिक्षण दिया गया. इस प्रशिक्षण में किस्को प्रखंड के सभी 55 बूथों के बीएलओ को बीपीआरओ उदय कुमार महतो तथा सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी अजय कुमार ने प्रशिक्षण दिया. प्रशिक्षण के दौरान बीएलओ को मोबाइल के बीएलओ ऐप के माध्यम से मैपिंग की प्रक्रिया और उससे संबंधित आवश्यक जानकारियां पीपीटी तथा वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से दी गयी. उन्हें एक सप्ताह के भीतर मैपिंग कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया. साथ ही बीएलओ की सहायता के लिए बनाये गये 55 बूथों के बीएलओ वॉलंटियरों को भी प्रशिक्षण में शामिल कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. मैपिंग के दौरान अनुपस्थित, मृत, दूसरे स्थान पर गये या दो जगह सूची में दर्ज मतदाताओं को चिह्नित कर उनकी सूची जमा करने का निर्देश दिया गया. प्रशिक्षण में सभी बीएलओ और सुपरवाइजर उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >