छठव्रतियों के बीच फल व पूजन सामग्री का वितरण

छठव्रतियों के बीच फल व पूजन सामग्री का वितरण

किस्को़ आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर समाजसेवी नरेश साहू की ओर से रविवार को मेरले गांव में छठ व्रतियों के बीच फल और पूजन सामग्री का वितरण किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित अरविंद पाठक, नरेश साहू और उनकी पत्नी मंजू देवी ने पूजा-अर्चना कर किया. इस दौरान केला, अनानस, आंवला, कंद, घी, दीपक, रुई, नारियल, पानिफल, अगरबत्ती, सेब, संतरा आदि सामग्री लगभग 100 व्रतियों के बीच वितरित की गयी. शनिवार को पहले दिन चावल और गेहूं का वितरण किया गया था. इस अवसर पर मेरले, पतरातू, जोरी, महादेव टोली, ब्राह्मण डीहा सहित विभिन्न गांवों के लोग उपस्थित थे. नरेश साहू ने बताया कि वे पिछले 12 वर्षों से छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री वितरण करते आ रहे हैं. उनका उद्देश्य समाज में सहयोग और साझा संस्कृति को बढ़ावा देना है. उन्होंने कहा कि बांटना भारतीय संस्कृति की परंपरा है और दूसरों की सेवा से मन को संतोष और शक्ति मिलती है. छठ पर्व हमें एकजुटता और सहयोग का संदेश देता है. मौके पर बिजेंद्र साहू, बेनी साहू, सुंदरू साहू, बबलू प्रजापति, विनय कुमार, संदीप ठाकुर, रितेश साहू सहित अन्य लोग मौजूद थे. सामाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र सिंह का निधन

लोहरदगा. वरिष्ठ भाजपा नेता ओम प्रकाश सिंह के अग्रज भ्राता गोपाल सिंह के जेष्ठ पुत्र जितेंद्र कुमार सिंह का रविवार अपराह्न 2:00 बजे आकस्मिक निधन हो गया. वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे. उनके निधन पर समाज के लोगों ने शोक व्यक्त किया है. शोक व्यक्त करने वालों में प्रवीण कुमार सिंह, अनुपम प्रकाश कुंवर, श्रीचंद प्रजापति, अजय पंकज, ओमप्रकाश गुप्ता, बलराम साहू, मनोज जायसवाल, मनोज गुप्ता, दीपक सर्राफ, संजय बर्मन, धर्मेंद्र कुमार, दिनेश अग्रवाल, निशिथ जायसवाल, दीपक जायसवाल, मुकेश दूबे, सुमित राय डब्ल्यू, सुबोध राय सहित अन्य लोगों शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >