बेड़ो में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, धीरज प्रसाद साहू ने कहा- महाराष्ट्र की तर्ज पर झारखंड में हो गणेशोत्सव

बेड़ो में श्री राधे कृष्ण यूथ संगम द्वारा गणेश पूजा का आयोजन किया गया. कांग्रेस नेता धीरज प्रसाद साहू ने फीता काटकर शुभारंभ किया और महाराष्ट्र की तर्ज पर झारखंड में भव्य गणेशोत्सव की कामना की.

लोहरदगा. गणेश चतुर्थी के अवसर पर श्री राधे कृष्ण यूथ संगम गणेश पूजा महासमिति, बेड़ो की ओर से गणेश पूजा का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया. कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू मुख्य रूप से शामिल हुए. उन्होंने गणेश पूजा पंडाल का फीता काटकर शुभारंभ किया और भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की.

पूजा समिति के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं ने धीरज प्रसाद साहू का स्वागत किया. गणेशोत्सव को लेकर पंडाल परिसर में श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला. बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे और भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया.

सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है गणेशोत्सव

मौके पर धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि महाराष्ट्र में गणेश पूजा बहुत धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनायी जाती है. वहां गणेशोत्सव सामाजिक एवं सांस्कृतिक एकता का भी प्रतीक बन चुका है. उनकी दिली तमन्ना है कि झारखंड में भी महाराष्ट्र की तर्ज पर गणेश पूजा का भव्य आयोजन हो. उन्होंने कहा कि इस पर्व के माध्यम से समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम और सद्भावना को और मजबूत किया जा सकता है.

उन्होंने गणेश चतुर्थी पर देशवासियों और झारखंडवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्री गणेश सभी के जीवन से विघ्न-बाधाओं को दूर करें और हर घर में सुख, शांति एवं समृद्धि लाएं. उन्होंने पूजा समिति के सदस्यों को आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों से समाज में एकजुटता की भावना मजबूत होती है.

कार्यक्रम में लोहरदगा के पूर्व सांसद सुदर्शन भगत, शनी टोप्पो, विधायक प्रतिनिधि निशिथ जायसवाल, अंकित सोनी सहित पूजा समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे. सभी ने भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली और शांति की कामना की.

उद्घाटन समारोह में मौजूद अतिथि लोहरदगा के दोनों र्पूव सांसद | Prabhat Khabar Network
उद्घाटन समारोह में मौजूद अतिथि लोहरदगा के दोनों र्पूव सांसद | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गोपी कृष्ण

गोपी कृष्ण वर्तमान में ब्यूरो प्रमुख हैं. समाज में व्याप्त समस्याओं, भ्रष्टाचार, अंधविश्वास, महिला उत्पीड़न, पलायन को लेकर काम में रूचि है. बहुत काम किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >