लोहरदगाः हरितालिका तीज व्रत को लेकर लोहरदगा के बाजार में पूजन और शृंगार सामग्री की मांग बढ़ गई है. व्रत को लेकर महिलाएं पूजन सामग्री के साथ शृंगार से जुड़ी वस्तुओं की खरीदारी कर रही हैं. इसे देखते हुए गंगा पूजा भंडार, राणा चौक, लोहरदगा में तीज के लिए आकर्षक डलिया सेट थोक भाव में उपलब्ध कराए जा रहे हैं.
दुकान के संचालक कुणाल अभिषेक ने बताया कि तीज व्रत को ध्यान में रखते हुए दुकान में विभिन्न प्रकार के डलिया सेट तैयार किये गये हैं. इनमें पूजन और शृंगार से जुड़ी सामग्री आकर्षक पैकिंग में उपलब्ध है. ग्राहकों की सुविधा के लिए अलग-अलग डिजाइन और सामग्री वाले डलिया सेट रखे गये हैं, ताकि वे अपनी पसंद के अनुसार खरीदारी कर सकें.
ये भी पढ़ें- गणेश चतुर्थी और विश्वकर्मा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर
उन्होंने बताया कि तीज के अलावा अन्य पर्व-त्योहारों के लिए भी दुकान में पूजन और शृंगार सामग्री उपलब्ध है. गंगा पूजा भंडार की ओर से ग्राहकों को उचित दर पर आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है.
