दुर्घटना में दंपति की मौत पर मुआवजा की मांग, ग्रामीणों ने शव उठाने से रोका

दुर्घटना में दंपति की मौत पर मुआवजा की मांग, ग्रामीणों ने शव उठाने से रोका

कुड़ू़ थाना क्षेत्र के दोबा मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले दंपति सारू उरांव और जयमंती देवी के परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर हंगामा किया और शव उठाने से इनकार कर दिया. बाद में सीओ संतोष उरांव द्वारा दस हजार रुपये और थाना प्रभारी हेमंत कुमार द्वारा दस हजार रुपये नकद सहायता दिये जाने के बाद ग्रामीण शांत हुए. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेजा गया. बताया गया कि बुधवार शाम लोहरदगा से बाइक पर मकांदू गांव लौट रहे दंपति की ट्रक से टक्कर में मौत हो गयी थी. मृतकों के पीछे पांच माह का दुधमुंहा बच्चा रह गया है, जिसके पालन-पोषण की चिंता ग्रामीणों को सताने लगी. घटना के बाद ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और मुआवजा की मांग करते हुए शव उठाने से मना कर दिया. इस दौरान उडुमुड़ू पंचायत की मुखिया ललिता उरांव ने सीओ को फोन कर मुआवजा की जानकारी ली तो सीओ द्वारा अंतिम संस्कार के लिए चंदा करने की बात कहे जाने पर ग्रामीण भड़क गये और प्रखंड कार्यालय के गेट पर जमा हो गये. बाद में सीओ संतोष उरांव और थाना प्रभारी हेमंत कुमार के समझाने पर मामला शांत हुआ. सीओ ने आश्वासन दिया कि मृतक के माता-पिता को वृद्धा पेंशन, परिवार को प्रधानमंत्री आवास, और मुआवजा दिलाने की पहल की जायेगी. बताया गया कि सारू उरांव परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था, उसकी मौत से पूरा परिवार बेसहारा हो गया है. दूधमुंहा बच्चा के पालन-पोषण की विकट समस्या परिवार के समक्ष खड़ी हो गयी है. पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >