वाहन के धक्के से दंपती घायल

भंडरा लोहरदगा मुख्य पथ में मसमानो मोड़ के समीप अज्ञात चार पहिया वाहन के धक्के से भैंसमुंदो निवासी जोरजॉन बाड़ा व उसकी पत्नी फुलमनी बड़ा गंभीर रूप घायल हो गये.

भंडरा. भंडरा लोहरदगा मुख्य पथ में मसमानो मोड़ के समीप अज्ञात चार पहिया वाहन के धक्के से भैंसमुंदो निवासी जोरजॉन बाड़ा व उसकी पत्नी फुलमनी बड़ा गंभीर रूप घायल हो गये. उक्त घटना बीते रात की है.घटना में पति पत्नी दोनों का पैर टूट गया. दोनों को रांची रिम्स रेफर किया गया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंडरा में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रिम्स रांची रेफर किया गया. एक अन्य दुर्घटना में भंडरा भंवरो मोड़ के समीप बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से नगरी गांव निवासी दशरथ उरांव की 16 वर्षीय पुत्री आरती कुमारी घायल हो गयी. आरती किशोर उरांव कुम्हारिया अंबा टोली के साथ बाइक में थी. दोनों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंडरा में हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anuj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >