लोहरदगा में कांग्रेस ने कसी कमर, छह दावेदारों का हुआ साक्षात्कार

लोहरदगा में कांग्रेस ने कसी कमर, छह दावेदारों का हुआ साक्षात्कार

लोहरदगा़ नगर परिषद चुनाव में पार्टी समर्थित उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र भवन में जिलाध्यक्ष सुखैर भगत की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में नगर निकाय चुनाव को लेकर चुनावी रणनीति तैयार की गयी. इस दौरान स्क्रीनिंग कमेटी ने अध्यक्ष पद के दावेदारों का साक्षात्कार लिया और संगठन की मजबूती की समीक्षा की. इन छह दावेदारों ने पेश की दावेदारी : नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस की ओर से छह प्रमुख नाम सामने आये हैं. स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष विशाल डूंगडूंग, प्रभात भगत, रवि रोशन बैक, संतोष उरांव, सतीश रंजन उरांव और आरती कुमारी ने अपनी दावेदारी पेश की. इन सभी का बारी-बारी से साक्षात्कार लिया गया, जिसकी रिपोर्ट अब अंतिम निर्णय के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजी जायेगी. पार्टी जिसे चुनेगी, उसे जिताने का जिम्मा कार्यकर्ताओं का : स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य नेसार अहमद और मोहन दुबे ने स्पष्ट किया कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है. संगठन के प्रति निष्ठा और जनसमर्थन के आधार पर ही प्रत्याशी का चयन होगा. जिलाध्यक्ष सुखैर भगत ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व जिसे भी अधिकृत प्रत्याशी घोषित करेगा, पूरी जिला कमेटी एकजुट होकर उसे जिताने का कार्य करेगी. बैठक में इनकी रही मौजूदगी : बैठक में जिला सोशल मीडिया प्रभारी प्रकाश उराँव, प्रखंड अध्यक्ष जुगल भगत, तनवीर गौहर, आरिफ हुसैन, हाजी सिकंदर, पूर्व जिला सचिव परवेज सिद्दीकी, सीमा परवीन, जिप सदस्य रूबी कुमारी, दानिश अली और अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष मोज्जमिल अंसारी सहित युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस व सेवा दल के सैकड़ों पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >