कांग्रेस ने देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र का गला घोंटा : विरंची नारायण

कांग्रेस ने देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र का गला घोंटा : विरंची नारायण

लोहरदगा़ भारतीय जनता पार्टी द्वारा आपातकाल की स्मृति में गुदरी बाजार स्थित खेमराज स्मृति भवन में संगोष्ठी, बड़ा हनुमान मंदिर के पास अखबारों में प्रकाशित आपातकालीन चित्रों की प्रदर्शनी और शांति आश्रम में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया. इसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष मनीर उरांव ने की. मुख्य अतिथि के रूप में बोकारो के पूर्व विधायक विरंची नारायण उपस्थित थे. इस अवसर पर आपातकाल के दौरान 13 महीने जेल में बंद रहे उमेश कांस्यकार को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. सेमिनार की शुरुआत महापुरुषों के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्प अर्पण के साथ हुई. विरंची नारायण ने कहा कि कांग्रेस ने देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र का गला घोंटा. यह लोकतंत्र की हत्या का सबसे बड़ा उदाहरण है. कांग्रेस ने हार स्वीकार करने के बजाय संविधान में मनमाने संशोधन कर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया. इंदिरा गांधी की सदस्यता रद्द होने के बाद संविधान और संस्थाओं का दुरुपयोग चरम पर पहुंच गया. आज भी कांग्रेस संविधान की प्रतियां लेकर घूमती है लेकिन उसका पालन नहीं करती. उन्होंने कहा कि यह रवैया पीढ़ी दर पीढ़ी चलता आ रहा है. कांग्रेस वह हर काम का विरोध करती है जो सत्ता में रहते हुए न किया गया हो. राहुल गांधी जैसे नेता अपने राजनीतिक स्वार्थ में देशहित को भूल जाते हैं. आपातकाल की घटनाओं को याद कर हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि भविष्य में ऐसा दोबारा न हो. ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने आम जनता के साथ हमेशा छल किया. नसबंदी योजना इसका एक बड़ा उदाहरण है. उनका परिवारवाद ही सर्वोपरि रहा. जिलाध्यक्ष मनीर उरांव ने कहा कि कांग्रेस संविधान की बात करती है लेकिन उसी के साथ सबसे अधिक खिलवाड़ भी उसी ने किया है. अपने स्वार्थ में न्यायपालिका तक को दबाव में लिया और निर्दोष लोगों की जान ली. उमेश कांस्यकार ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों के कारण उन्हें 13 महीने जेल में रहना पड़ा. साधारण जीवन जीने वाले नागरिकों को भी उग्रवादी समझकर जेल में डाल दिया जाता था. कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री पशुपतिनाथ पारस ने किया़ धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम के सह-संयोजक अनिल उरांव ने दिया. कार्यक्रम के अंत में आपातकाल के दौरान दिवंगत आत्माओं के लिए प्रार्थना की गयी. मौके पर काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >