कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग होगा और मजबूत : मोजम्मिल अंसारी

लोहरदगा जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की बैठक शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र भवन में हुई.

लोहरदगा जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की बैठक फोटो. मौजूद लोग लोहरदगा. लोहरदगा जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की बैठक शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र भवन में हुई. बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मोजम्मिल अंसारी ने की. इस मौके पर प्रदेश प्रतिनिधि नेसार अहमद, प्रदेश महासचिव हाजी सिकंदर अंसारी और शवारत हुसैन विशेष रूप से मौजूद रहे. जिला अध्यक्ष मोजम्मिल अंसारी ने कहा कि आगामी 27 सितंबर सुबह 11 बजे जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रभारी शहनाज खातून राजेंद्र भवन में जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर की अल्पसंख्यक कमेटियों की समीक्षा करेंगी. उन्होंने कहा कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान पूरे जोर-शोर से चल रहा है. अल्पसंख्यक कांग्रेस पार्टी का प्रमुख अंग है और इसे मजबूत करना हम सबकी जिम्मेदारी है. राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए लगातार देशभर में अल्पसंख्यकों को एकजुट कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि अक्तूबर में प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस की प्रभारी जिनल एन गला और प्रदेश अध्यक्ष मंजूर अंसारी का लोहरदगा आगमन प्रस्तावित है. इस अवसर पर सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा. मौके पर कमरुल इस्लाम, रुस्तम अंसारी, आफताब अंसारी, जहूर अंसारी, तारीख अनवर, सिराज अंसारी, सनाउल्लाह अंसारी, शरीफ अंसारी, नगर अध्यक्ष माशूक कुरैशी, प्रखंड अध्यक्ष असलम अंसारी, आबू ताल्हा अंसारी, हसनैन अंसारी, एजाज अंसारी, महताब अंसारी सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >