निर्धारित समय में कार्यों का निष्पादन करें : नगर आयुक्त

हजारीबाग नगर निगम के नगर आयुक्त ओमप्रकाश गुप्ता ने शुक्रवार को निगम के सभी पदाधिकारी और कर्मचारियों के साथ बैठक की.

हजारीबाग. हजारीबाग नगर निगम के नगर आयुक्त ओमप्रकाश गुप्ता ने शुक्रवार को निगम के सभी पदाधिकारी और कर्मचारियों के साथ बैठक की. सभी पदाधिकारी और कर्मचारी द्वारा किये जाने वाले कार्यों की जानकारी ली. नगर आयुक्त ने सभी पदाधिकारी और कर्मचारियों को निर्धारित समय में कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की समस्या व सूचना मिलने पर मुझे जानकारी दें. नये वर्ष में नगर निगम शहर वासियों के लिए बेहतर काम करेगा. सफाई कार्य के सभी नोडल पदाधिकारी को शहर में साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा है. इसके लिए सभी वार्ड जमादारों को भी तत्पर रहने को कहा है. कोई भी कर्मचारी कार्य से संबंधित फाइल को लंबित नहीं रखें. इसका निष्पादन शीघ्र करें. निगम से मिलनेवाली सुविधाएं शहरवासियों को नियमित उपलब्ध करायी जाये. बैठक में उप नगर आयुक्त ज्याेति सिंह, सहायक नगर आयुक्त विपीन कुमार, अनिल कुमार पांडेय, निरंजन सिंह, नगर प्रबंधक समेत सभी लोग कर्मचारी शामिल थे. मिल्लत हेल्पलाइन संस्था ने जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया बड़कागांव. बादम पंचायत में मिल्लत हेल्पलाइन संस्था की ओर से जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया. संस्था ने बादम सहित महुगाई, इस्लामपुर, अलगडीहा में भी कंबल वितरण किया. युवाओं ने बताया के समय-समय पर संस्था जरूरतमंद लोगों को मदद करने का प्रयास करती है. वैसे लोगों को दिया गया, जो ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े नहीं ले पाते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >