एकलव्य विद्यालय किस्को में स्थानीय कर्मियों को हटाने की शिकायत, सांसद सुखदेव भगत ने ली जानकारी

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय किस्को में स्थानीय कर्मचारियों को हटाने के मामले में लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने विद्यालय पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं. शिक्षकों की भारी कमी और स्थानीय लोगों के रोजी-रोटी के संकट पर चिंता जताई.

किस्को, लोहरदगा: एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय किस्को में कार्यरत स्थानीय कर्मचारियों को हटाकर दूसरे जिले के कर्मियों को रखे जाने की शिकायत को लेकर लोहरदगा लोकसभा सांसद सुखदेव भगत विद्यालय पहुंचे. उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और विद्यालय प्रबंधन से पूरे मामले की जानकारी ली.

24 स्वीकृत शिक्षक पद, एक भी पदस्थापित नहीं

सांसद ने कहा कि विद्यालय में 24 शिक्षकों का स्वीकृत पद है, लेकिन अभी एक भी शिक्षक पदस्थापित नहीं है. पेशरार प्रखंड के बच्चों का भी किस्को विद्यालय में नामांकन किया गया है. इसके बावजूद विद्यालय में गैर शिक्षकेतर कर्मियों की भी भारी कमी है.

यह भी पढ़ें : लोहरदगा में 70 किसानों को मिले अरहर-उड़द के उन्नत बीज, दलहन उत्पादन बढ़ाने की दी गयी जानकारी

स्थानीय लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट

सांसद ने बताया कि विद्यालय के निर्माण के समय से ही आसपास के गांवों के लोग, विशेषकर गरीब महिलाएं, यहां काम कर रही हैं. यदि उन्हें हटाया गया तो उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा. उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को उनके हक से वंचित नहीं किया जा सकता.

भूमि दाताओं को नौकरी में प्राथमिकता देने की मांग

सुखदेव भगत ने कहा कि विद्यालय के लिए जिन लोगों की जमीन अधिकृत की गयी थी, उन्होंने स्वेच्छा से जमीन दी थी, लेकिन अब तक उन्हें मुआवजे की राशि नहीं मिली है. उन्होंने मांग की कि भूमि दाताओं को उनकी योग्यता के अनुसार विद्यालय में प्राथमिकता के आधार पर नौकरी दी जाए.

प्रबंधन से जल्द समाधान की मांग

सांसद सुखदेव भगत ने विद्यालय प्रबंधन समिति से मामले का जल्द समाधान करने को कहा. उन्होंने कहा कि यदि प्रबंधन समिति के स्तर पर समस्या का समाधान नहीं होता है तो वह जिला स्तर के अधिकारियों से बात कर मामले का निपटारा कराएंगे.

मौके पर सांसद के निजी सहायक आलोक साहू, सांसद प्रतिनिधि दयानंद उरांव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण, अभिभावक और विद्यालय के कर्मी मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गोपी कृष्ण

गोपी कृष्ण वर्तमान में ब्यूरो प्रमुख हैं. समाज में व्याप्त समस्याओं, भ्रष्टाचार, अंधविश्वास, महिला उत्पीड़न, पलायन को लेकर काम में रूचि है. बहुत काम किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >