कम संसाधनों में भी बच्चों ने गाड़े सफलता के झंडे : राजश्री भगत

कम संसाधनों में भी बच्चों ने गाड़े सफलता के झंडे : राजश्री भगत

लोहरदगा़ पीएम श्री राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय, कुजरा में शनिवार को गरिमामय वातावरण में 94वां वार्षिकोत्सव मनाया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, एकता, सामाजिक जागरूकता और नैतिक मूल्यों के साथ शारीरिक विकास को बढ़ावा देना था. समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीइइओ) राजीव रंजन ने दीप प्रज्वलित कर किया. बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय संकल्पित : प्रधानाचार्य राजश्री भगत ने कहा कि विद्यालय परिवार विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है. उन्होंने गर्व के साथ बताया कि संसाधनों की कमी के बावजूद बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. विद्यालय में कंप्यूटर लैब का संचालन नहीं होने के बाद भी यहां के बच्चों ने जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया और राज्य स्तर पर पुरस्कृत होकर विद्यालय का मान बढ़ाया. पुरस्कार पाकर खिले बच्चों के चेहरे : समारोह के दौरान खेलकूद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया. बीइइओ राजीव रंजन ने शिक्षकों के समर्पण और विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रवींद्र नाथ शाहदेव के संरक्षक के रूप में योगदान की सराहना की. कार्यक्रम में शिक्षक अभय कुमार साहू, रामकुमार साहू, भजन चक्रवर्ती, एंजेला कुजूर, बिजली कुमारी, शकुंतला मिंज, बैजनाथ प्रजापति, तबारक अंसारी, सुनीता कुमारी, रजिया सुल्तान, आरती, कुंदन कुमार, अकबर आलम सहित विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >