लोहानजारा फुटबॉल टूर्नामेंट में चांपी ने जीता खिताब, पोढ़ा को 2-0 से हराया

लोहानजारा गांव में तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का रोमांचक समापन हुआ, जिसमें चांपी की टीम ने पोढ़ा को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। मुख्य अतिथि सांसद सुखदेव भगत ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए खेल को एकता का प्रतीक बताया।

लोहरदगा : लोहरदगा संसदीय क्षेत्र के लोहानजारा गांव में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन हुआ. फाइनल मुकाबला चांपी और पोढ़ा की टीम के बीच खेला गया. रोमांचक मुकाबले में चांपी की टीम ने पोढ़ा को 2-0 से हराकर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया. विजेता और उपविजेता टीम को आयोजन समिति की ओर से सम्मानित किया गया.

समापन समारोह के मुख्य अतिथि लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत थे. लोहानजारा पहुंचने पर आयोजन समिति की ओर से उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया. सांसद ने मैदान में दोनों टीमों के खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साह बढ़ाया.

मौके पर सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि खेल सिर्फ खेल नहीं, बल्कि अनुशासन, एकता और भाईचारे का प्रतीक है. ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है. जरूरत उन्हें उचित मंच और प्रोत्साहन देने की है. उनकी कोशिश है कि लोहरदगा संसदीय क्षेत्र से खेल प्रतिभाएं निकलकर राज्य और देश का नाम रोशन करें. उन्होंने खिलाड़ियों के हित में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया.

मौके पर प्रमुख मीना देवी, निलेश उरांव, सुफल उरांव, आलोक कुमार साहू, शाहिद अहमद, सत्यजीत सिंह, अनवर अंसारी, आजाद अंसारी समेत सैकड़ों खेलप्रेमी और ग्रामीण मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शुभम राय

शुभम राय झारखंड के सामाजिक, राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ झारखंड की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय समस्याओं पर खबरें लिखने में रुचि रखते हैं. तथ्यों की पड़ताल और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को सरल और प्रभावी तरीके से सामने रखना उनकी पत्रकारिता की प्राथमिकता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >