कुड़ू में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष समारोह पर कार्यक्रम आयोजित

कुड़ू में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष समारोह पर कार्यक्रम आयोजित

कुड़ू़ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष और विजयादशमी के अवसर पर बड़की चांपी में भव्य पथ संचलन और कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत डॉ केशव बलिराम हेडगेवार, माधव सदाशिव राव गोलवलकर (गुरुजी) और भारत माता के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पण करते हुए शस्त्र पूजन से हुई. मंदिर प्रांगण से बड़की चांपी गोपी टोला तक पथ संचलन निकाला गया. अतिथियों का परिचय शाखा प्रमुख लाल गौरी शंकर नाथ शाहदेव ने कराया. इसके बाद प्रांत संघ चालक सच्चिदानंद जी ने स्वयंसेवकों को शताब्दी वर्ष, संघ के उद्देश्य और पंच परिवर्तन के पांच विषयों, सामाजिक समरसता, परिवार प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी और नागरिक कर्तव्य के बारे में बौद्धिक जानकारी दी. सच्चिदानंद जी ने बताया कि 27 सितंबर 1925 को डॉ हेडगेवार ने नागपुर में संघ की स्थापना की थी और दशहरा का दिन इसे विशेष रूप देता है क्योंकि यह अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है. संघ का शताब्दी वर्ष समाज में इन पांच महत्वपूर्ण आयामों को लेकर जनजागरण करेगा. कार्यक्रम में कुड़ू संघ चालक अजय प्रसाद, बड़की चांपी मंडल प्रमुख मनोहर मोदी, जिला शारीरिक प्रमुख अमन कुमार, जिला प्रचारक दीपक, खंड कार्यवाह लखन कुमार, बौद्धिक प्रमुख पवन कुमार शाहदेव, सामाजिक समरसता प्रमुख धनंजय प्रसाद अग्रवाल, यदुनंदन तिवारी, भूषण प्रसाद, आचार्य नरेश साहू सहित कई वरिष्ठ स्वयंसेवक और जिला संघ कार्यकर्ता उपस्थित थे. कार्यक्रम में शास्त्र पूजन, पथ संचलन और सामाजिक जागरूकता संदेशों के माध्यम से उपस्थित जनों को प्रेरित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >