कुड़ू. उपायुक्त डॉ कुमार ताराचंद व एसपी सादिक अनवर रिजवी के निर्देश पर मंगलवार को प्रशासन ने बालू के अवैध खनन और भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. सीओ संतोष उरांव व थाना प्रभारी अजीत कुमार के नेतृत्व में उडुमुड़ू पतरा मैदान में चलाये गये छापामारी अभियान में लगभग 44 ट्रैक्टर अवैध बालू जब्त किया गया. इस मामले में बालू का अवैध भंडारण करने के आरोप में गांव के पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्रशासन को सूचना मिली थी कि कोयल नदी से बालू का अवैध उठाव कर पतरा मैदान में एक बड़ा डंपिंग यार्ड बनाया गया है. टीम ने जब वहां दबिश दी, तो भारी मात्रा में बालू मिला, जिसका कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया जा सका. ग्रामीणों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने सुल्तान अंसारी, मोईन अंसारी, सुहैल अंसारी, रुस्तम अंसारी और सूरज साहू के खिलाफ कुड़ू थाना में मामला दर्ज किया है. सीओ ने चेतावनी दी है कि क्षेत्र में अवैध खनन और परिवहन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है. नुक्कड़ नाटक से दी सड़क सुरक्षा की जानकारी
लोहरदगा़. जिला परिवहन पदाधिकारी के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा माह 2026 के 20वें दिन भंडरा ब्लॉक परिसर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सड़क सुरक्षा टीम ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम नागरिकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति प्रेरित किया. कलाकारों ने हेलमेट व सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, ओवरस्पीडिंग के खतरों और सुरक्षित ड्राइविंग के महत्व को जीवंत तरीके से प्रस्तुत किया. इस दौरान नागरिकों को ””””राहवीर योजना”””” की विस्तृत जानकारी दी गयी. बताया गया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को गोल्डन ऑवर (समय पर) अस्पताल पहुंचाने वाले मददगार नागरिक को सरकार द्वारा 25,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है. टीम ने संदेश दिया कि सड़क पर सतर्कता और मानवीय सहयोग से कई कीमती जानें बचायी जा सकती हैं. मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण व राहगीर उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.