Breaking: यूएई में फंसे लोहरदगा के अमित कुमार, मदद की लगाई गुहार

Lohardaga: लोहरदगा के अमित कुमार संयुक्त अरब अमीरात में फंस गए हैं. 28 फरवरी को उनकी कोलकाता की फ्लाइट थी,लेकिन मध्य-पूर्व में तनाव के कारण सभी उड़ानों को रद्द कर दिया गया है.

गोपी कुंवर
Lohardaga: लोहरदगा के अमित कुमार फिलहाल संयुक्त अरब (अमीरात यूएई) में फंसे हुए हैं. वे 25 फरवरी को दुबई से अमीरात घूमने के लिए गए थे. उनके फ्लाइट का टिकट 28 फरवरी को अबू धाबी से कोलकाता के लिए एयर अरबिया का था, लेकिन मध्य पूर्व में अचानक बढ़े तनाव और मिसाइल हमलों के कारण सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं और एयरबेस अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है.

फोन पर अमित कुमार ने लोहरदगा किया संपर्क

अमित कुमार ने फोन पर बताया कि ईरान ने मिसाइल और ड्रोन हमले किए, जिसके जवाब में यूएई ने अपने एयर स्पेस को सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया. दुबई और अबू धाबी के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर सभी उड़ानों को रोक दिया गया है और यात्रियों को एयरलाइन्स द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था या रिफंड की सलाह दी जा रही है. अमित होटल में ही अपना समय गुजार रहे हैं.

भय का माहौल, लेकिन सैलानी सुरक्षित

अमित ने बताया कि भय का माहौल है लेकिन हमें सुरक्षित स्थान पर रखा गया है. उड़ानें बंद हैं, इस वजह से अमित कुमार सहित सैकड़ों विदेशी और भारतीय यात्री दुबई में रुकने के लिए मजबूर हैं. जब तक कि हवाई सेवा सामान्य नहीं हो जाती. अधिकारियों ने सुरक्षा स्थितियों के आधार पर उड़ानों की स्थिति पर अपडेट देने की बात कही है. अमित ने भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है.

ये भी पढ़ें…

रांची डिप्टी मेयर के लिए बिछ गयी बिसात, हर दल के नेता जुटा रहे समीकरण, होली बाद मचेगी असली हलचल

झारखंड के 1.95 लाख से अधिक लोगों का वोट रद्दी, इन 3 गलतियों के कारण ‘लोकतंत्र के महापर्व’ पर लगा दाग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amleshnandan sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >