भौरो गांव में रात में लगाया गया रक्त पट्ट संग्रह शिविर, 106 लोगों के नमूने लिये गये

भौरो गांव में रात में लगाया गया रक्त पट्ट संग्रह शिविर, 106 लोगों के नमूने लिये गये

भंडरा़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंडरा के अंतर्गत भौरो गांव में शुक्रवार रात 8 बजे से रात्रि रक्त पट्ट संग्रह शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में 20 वर्ष से अधिक आयु के कुल 106 लोगों के रक्त के नमूने लिये गये. शिविर का शुभारंभ उमेश साहू का रक्त नमूना लेकर किया गया. मलेरिया टेक्निकल सुपरवाइजर इंचार्ज राम कुमार महतो ने बताया कि फाइलेरिया बीमारी क्यूलेक्स मच्छर के काटने से फैलती है. यह रोग मच्छर के माध्यम से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक पहुंचता है. उन्होंने बताया कि इस रोग की समय पर पहचान होने पर इलाज पूरी तरह संभव है. फाइलेरिया की जांच के लिए रक्त नमूना रात में ही लिया जाता है, क्योंकि रात के समय माइक्रोफाइलेरिया नामक कृमि सक्रिय रहता है. इसी कारण शिविर का आयोजन रात 8 बजे के बाद किया गया. शिविर के दौरान ग्रामीणों को फाइलेरिया से बचाव के उपाय भी बताये गये. उन्हें सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करने, घर के आसपास साफ-सफाई रखने और पानी के जमाव से बचने की सलाह दी गयी़ कार्यक्रम को सफल बनाने में पीरामल फाउंडेशन की स्वाति, राम कुमार महतो, मोनू, संदीप भगत, मनोज चौधरी, ताजे उरांव, राजेश्वर तिर्की, भुनेश्वर प्रजापति, सुजाता लकड़ा, दिवाकर, उमेश साहू, बसंती देवी, बुधमनी उरांव सहित कई लोग जुटे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >