नजरी नक्शा बनाने को लेकर बीएलओ को मिला प्रशिक्षण

नजरी नक्शा बनाने को लेकर बीएलओ को मिला प्रशिक्षण

सेन्हा़ प्रखंड मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी सभागार में राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रखंड क्षेत्र के सभी बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजरों को मतदान केंद्रों का नजरी नक्शा बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण में बिशुनपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सभी 68 बूथों में बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजरों को मतदान केंद्रों का नजरी नक्शा और मैप बना कर मैप टर्निंग प्वाइंट संग्रह करने का निर्देश दिया गया. मतदान केंद्रों की सीमा और अनुभाग रेखांकित करने के लिए नजरी नक्शा, मैप बना कर निर्वाचन आयोग को समर्पित करने का निर्देश दिया गया है. जिससे चुनाव के दौरान मतदान कर्मी और मतदाताओं को किसी तरह की परेशानी न हो. मौके पर बीएलओ सुपरवाइजर संदीप रजक, कुदरत सिंह, नागमनी उरांव, ओमप्रकाश साहू, गुहा उरांव, सुषमा कुजूर तथा शांता मिंज, यशोदा कुमारी, उषा उरांव, शालो कुमारी, सुशांती उरांव, नीलम देवी, अनवरी बेगम समेत सभी बीएलओ उपस्थित थे. सेन्हा 12 पड़हा के अध्यक्ष बने भीखराम लोहरदगा़ सेन्हा प्रखंड के अरु गांव के सरना भवन में राजा शिवचरण उरांव की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें 12 पड़हा के गण्यमान्य अगुवा शामिल हुए. मौके पर 12 पड़हा के नव निर्माण को लेकर चुनाव हुआ. इसमें सर्वसम्मति से सेन्हा 12 पड़हा का अध्यक्ष भीखराम उरांव, उपाध्यक्ष अवतार उरांव, सचिव करमचंद उरांव, उप सचिव शीला उरांव, कोषाध्यक्ष भीम उरांव, उप कोषाध्यक्ष डेवठान उरांव, संगठन सचिव रीना उरांव, उप संगठन सचिव देवराम को बनाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >