किस्को व जोबांग में पुलिस ने जरूरतमंदों के बीच बांटी कंबल
ठंड के मौसम में गरीब एवं बेसहारा लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से सामुदायिक पुलिसिंग के तहत पुलिस द्वारा लगातार जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया जा रहा है.
किस्को व जोबांग में पुलिस ने जरूरतमंदों के बीच बांटी कंबल
किस्को लोहरदगा. ठंड के मौसम में गरीब एवं बेसहारा लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से सामुदायिक पुलिसिंग के तहत पुलिस द्वारा लगातार जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया जा रहा है. किस्को, बगड़ू, जोबांग एवं पेशरार के विभिन्न स्थानों पर पुलिस ने असहाय लोगों के बीच कंबल वितरित किये गये. इसी क्रम में शुक्रवार को किस्को थाना क्षेत्र के तिसिया और जोबांग थाना क्षेत्र में विशेष कार्यक्रम हुआ.
इस कार्यक्रम का नेतृत्व एसडीपीओ वेदांत शंकर ने किया. उनके साथ किस्को थाना प्रभारी मानस कुमार साधु, जोबांग थाना प्रभारी सुमन मिंज, सीमा सशस्त्र बल से मनीष कुमार चौबे तथा पुलिस व सहस्त्र सीमा बल के जवान मौजूद रहे. एसडीपीओ वेदांत शंकर ने कहा कि पुलिस का कार्य केवल कानून-व्यवस्था बनाये रखना ही नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना भी है. उन्होंने लोगों से पुलिस का सहयोग करने की अपील की और कहा कि पुलिस हर वक्त जनता के साथ है.
किस्को थाना प्रभारी मानस कुमार साधु ने कहा कि ऐसे प्रयास पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास और संवेदनशीलता को मजबूत करते हैं. उन्होंने पुलिस बल के भीतर सकारात्मक सोच और सामाजिक सरोकार को महत्वपूर्ण बताया. वहीं, जोबांग थाना प्रभारी सुमन मिंज ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करके उन्हें आत्मिक संतोष मिलता है और भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे.
मौके पर मुखिया कामिल तोपनो, राजेन्द्र यादव, उपमुखिया रामजीत लोहरा सहित अन्य ग्रामीण भी मौजूद रहे. इस पहल ने पुलिस और समाज के बीच सहयोग व विश्वास की भावना को और मजबूत किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.