भाजपाइयों ने बालमुकुंद नाथ शाहदेव के निधन पर जताया शोक

भाजपाइयों ने बालमुकुंद नाथ शाहदेव के निधन पर जताया शोक

लोहरदगा़ लोहरदगा के बख्शीडिपा स्थित भाजपा जिला कार्यालय में संगठन के प्रथम जिलाध्यक्ष ठाकुर बालमुकुंद नाथ शाहदेव के निधन पर शोक सभा हुई. इस मौके पर पूर्व विधान पार्षद प्रवीण सिंह और पूर्व अध्यक्ष ब्रजबिहारी प्रसाद सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया. तत्कालीन जिला महामंत्री ब्रजबिहारी प्रसाद ने उनके संघर्षपूर्ण कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि ठाकुर साहब कार्यकर्ताओं के लिए शक्ति पुंज थे. उन्होंने विषम परिस्थितियों में तानाशाही विचारधारा के खिलाफ गरीबों की लड़ाई लड़ी और भाजपा की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाया. पूर्व विधान पार्षद प्रवीण सिंह ने कहा कि बालमुकुंद जी कुशल व्यक्तित्व के धनी और आम लोगों के नेता थे. उन्होंने सत्ता की सुविधाओं के बजाय जनसेवा को चुना और राजनीति की नयी पीढ़ी तैयार की. ओमप्रकाश सिंह और मदन मोहन पाठक ने भी उनके साथ किये गये संघर्षों को साझा किया. श्रद्धांजलि सभा में माटी कला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष श्रीचंद प्रजापति, राकेश प्रसाद, उमेश कांस्यकार, अनिल उरांव, अजय पंकज, नवीन टिंकू, कलावती देवी, पवन तिग्गा, विश्वजीत भारती,लाल निरंजन शाहदेव, शरद कुमार, सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे. सभी ने दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >