लोहरदगा: बिमरला बॉक्साइट माइंस के लंबे समय से बंद रहने के कारण ट्रक मालिकों के समक्ष उत्पन्न समस्याओं को लेकर लोहरदगा-गुमला ट्रक ऑनर एसोसिएशन ने बैठक बुलायी है. एसोसिएशन के अध्यक्ष कंवलजीत सिंह ने बताया कि माइंस संचालन को लेकर कंपनी प्रबंधन से लगातार बातचीत की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं हो सका है. एसोसिएशन ने कंपनी के रवैये को टाल-मटोल वाला बताया है.
इस मुद्दे को लेकर 22 अगस्त, शनिवार को दिन के 11 बजे एसोसिएशन के बक्सीडीपा स्थित कार्यालय में बैठक आयोजित की जाएगी. बैठक में बिमरला बॉक्साइट माइंस में चलने वाले सभी ट्रक मालिकों को आमंत्रित किया गया है. एसोसिएशन ने सभी संबंधित ट्रक मालिकों से निर्धारित समय पर बैठक में पहुंचने की अपील की है.
यह भी पढ़ें : राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने आयोजित की श्रद्धांजलि सभा, आधुनिक भारत के विजन को किया याद
बैठक में माइंस के लंबे समय से बंद रहने, कंपनी प्रबंधन के साथ हुई बातचीत और आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी. साथ ही ट्रक मालिकों के हित में आगे के लिए ठोस निर्णय लेने पर भी विचार किया जाएगा. एसोसिएशन ने सभी संबंधित ट्रक मालिकों से बैठक में अनिवार्य रूप से शामिल होने की अपील की है.
