कुड़ू में शारदीय नवरात्र पर बेलवरण पूजा संपन्न, कलश यात्रा आज

कुड़ू में शारदीय नवरात्र पर बेलवरण पूजा संपन्न, कलश यात्रा आज

कुड़ू़ शारदीय नवरात्र पर रविवार शाम लगभग सात बजे परंपरागत बेलवरण पूजा संपन्न हुई. पूजा पंडालों से बैंड-बाजा और शंखनाद के बीच शोभायात्रा निकाली गयी. बेल वृक्ष के नीचे विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ और भगवान विष्णु का आह्वान किया गया. इसके बाद जोड़ा बेल माता को अर्पित किया गया. पुरोहित सुजीत कुमार पाठक ने विधि-विधान से पूजा संपन्न कराया. पूजा के बाद सोमवार को शहरी क्षेत्र के सभी पूजा पंडालों द्वारा कलश यात्रा का आयोजन किया जायेगा. कलश यात्रा सुबह आठ बजे विभिन्न पूजा पंडालों से शुरू होकर टिको नदी तट पर पहुंचेगी, जहां गंगा पूजन, गंगा आरती, जलाधिवास और अन्नाधिवास पूजन के साथ यात्रा का भव्य शुभारंभ होगा. सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने विशेष प्रबंध किये हैं. सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा, और कुछ मार्गों में परिवर्तन किया गया है. सीओ संतोष उरांव और थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि शोभायात्रा के साथ दंडाधिकारी और पुलिस बल उपस्थित रहेंगे और कलश यात्रा की विशेष निगरानी की जायेगी. इस मौके पर सुबोध पासवान जंगलू, आनंद कुमार यादव, आकाश कुमार राजा, वरुण बैठा, कौशल सिंह, राहुल यादव, अमित कुमार, रौनक कुमार, राहुल कुमार, जिबलाल लायक, रामअवतार प्रसाद गुप्ता, महाबीर प्रसाद गुप्ता, मनीष कुमार सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >