बापू का जीवन सादगी, त्याग और संघर्ष की अनुपम मिसाल है : नेसार अहमद

बापू का जीवन सादगी, त्याग और संघर्ष की अनुपम मिसाल है : नेसार अहमद

लोहरदगा़ जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शुक्रवार को राजेंद्र भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनायी गयी. इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बापू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा और उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी. मौके पर प्रदेश प्रतिनिधि नेसार अहमद ने कहा कि महात्मा गांधी सत्य और अहिंसा के माध्यम से देश को आजादी दिलाने वाले युगपुरुष थे. उनके विचार आज भी सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता की सबसे मजबूत नींव हैं. बापू का जीवन सादगी, त्याग और संघर्ष की अनुपम मिसाल है. जिला सोशल मीडिया प्रभारी प्रकाश उरांव ने कहा कि डिजिटल युग में भी गांधी जी के सिद्धांत पूरी तरह प्रासंगिक हैं. युवाओं को सोशल मीडिया के जरिये सत्य और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए. वहीं, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष मोज्जमिल अंसारी ने कहा कि गांधी जी सभी धर्मों और वर्गों को समान सम्मान देने वाले व्यक्तित्व थे. उनके बताये मार्ग पर चलकर ही शांतिपूर्ण समाज का निर्माण संभव है. इस मौके पर नगर अध्यक्ष आरिफ हुसैन, प्रदेश युवा महासचिव विशाल डूंगडुंग, परवेज सिद्दीकी, दानिश अली, मनौवर आलम, आसिफ इमाम, रेहान अख्तर, सेराज अंसारी, मीनू खान, रिजवान आलम, राकेश कुमार साहू, मदन प्रसाद समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >