लोहरदगा: निजीकरण के विरोध में बैंक कर्मियों का हल्ला बोल, पूरे दिन लटका रहा ताला

Bank of India Strike Lohardaga: लोहरदगा के भंडरा में निजीकरण के विरोध में बैंक ऑफ इंडिया के कर्मियों ने की हड़ताल. कामकाज ठप होने से ग्राहक परेशान, केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी.

Bank of India Strike Lohardaga, लोहरदगा : लोहरदगा में राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल के समर्थन में गुरुवार को बैंक ऑफ इंडिया, भंडरा शाखा के कर्मचारियों ने एकदिवसीय हड़ताल की. इस दौरान बैंक के मुख्य द्वार पर ताला जड़कर कर्मी धरने पर बैठ गये, जिससे बैंकिंग कामकाज पूरी तरह बाधित रहा. हड़ताल के कारण दूर-दराज से आये ग्राहकों को बिना काम कराये ही वापस लौटना पड़ा. नारों से गूंजा परिसर हड़ताल के दौरान बैंक कर्मियों ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

प्रदर्शन कर रहे कर्मियों ने क्या कहा

कर्मियों ने बैंकों में विदेशी पैसा आयेगा, हमारी नौकरी जायेगी और अपनी नौकरी बचानी है तो हड़ताल को सफल बनाना है जैसे नारे बुलंद किये. प्रदर्शन कर रहे कर्मियों ने कहा कि ऑल इंडिया जनरल स्ट्राइक के आह्वान पर बैंकों के निजीकरण और विदेशी निवेश के विरोध में यह कदम उठाया गया है. बैंक बंद रहने से नकद जमा, निकासी और चेक क्लियरेंस जैसे महत्वपूर्ण कार्य ठप रहे. इस मौके पर बैंक कर्मी प्रीति कुमारी, सुरेंद्र प्रसाद, वीरेंद्र भगत, संजय उरांव, संवत कुमार मिंज सहित अन्य उपस्थित थे.

Also Read: रामगढ़: TSPC ने ली पतरातू के कोयला कारोबारियों पर फायरिंग की जिम्मेदारी, कहा- “खून बहना अभी बाकी है”

पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान, बाइक जब्त

कुड़ू़ थाना क्षेत्र में बेलगाम रफ्तार व हो रही सड़क दुर्घटना को देखते हुए कुड़ू पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान आधा दर्जन बाइक को जब्त किया गया़ जबकि कुछ को हिदायत देकर छोड़ दिया गया. बताया जाता है कि थाना प्रभारी अजीत कुमार के निर्देश पर शहरी क्षेत्र में दो स्थानों व कुड़ू-रांची मुख्य पथ पर वाहन जांच अभियान चलाया गया़ इस दौरान बाइक चालकों का हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, बाइक के पेपर सहित बाइक पर सवार दोनों को हेलमेट लगाने का निर्देश दिया. जिस बाइक पर तीन सवार मिलें उस बाइक को जब्त किया गया. थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि लगातार थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया जायेगा.

Also Read: मानव तस्करों के चंगुल से मुक्त कराई गईं गुमला की दो बेटियां; राजस्थान और दिल्ली से बरामद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >