लोहरदगा: अंजुमन इस्लामिया सेन्हा के सदर और सेक्रेटरी का चुनाव 20 सितंबर को मदरसा हस्तमुर्तजा में होगा. चुनाव को लेकर चुनाव कमेटी के अध्यक्ष बाबर अंसारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी.
चुनाव कमेटी के अध्यक्ष बाबर अंसारी ने बताया कि चुनाव बैलेट पेपर के माध्यम से कराया जाएगा. नामांकन फॉर्म की बिक्री 7 से 9 सितंबर तक होगी, जबकि 9 से 12 सितंबर तक नामांकन पत्र जमा किये जा सकेंगे. 13 सितंबर को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी और 14 सितंबर को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. इसी दिन रात आठ बजे तक प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किया जाएगा.
उन्होंने बताया कि 20 सितंबर को मतदान के बाद मतगणना की जाएगी और परिणाम घोषित किया जाएगा.
बैठक में उपाध्यक्ष मुस्ताक अंसारी, सेक्रेटरी इरशाद अंसारी, सिकंदर हयात, हसनैन अंसारी, फारूक अंसारी, तौहीद अंसारी, मोहसिन अंसारी, सज्जादुल्लाह अंसारी, तबरेज अंसारी समेत अन्य लोग मौजूद थे.
