अंजुमन इस्लामिया अदलिया कमेटी ने की सुनवाई

पहले मामले में कुरैशी मुहल्ला लोहरदगा निवासी कयामुद्दीन कुरैशी बनाम कमरूज्जमा कुरैशी के बीच जमीन विवाद की सुनवाई हुई.

लोहरदगा. अंजुमन इस्लामिया लोहरदगा के अदलिया कमेटी ने रविवार को अंजुमन कार्यालय में सदर अब्दुल रउफ अंसारी, सेक्रेटरी शाहिद अहमद बेलू, नाइब सदर सैयद आरीफ हुसैन, सहसचिव अनवर अंसारी, अदलिया कमिटी सदस्य इरशाद अहमद, ऑफिस सेक्रेटरी मौलवी अबुल कलाम तैगी, मोहम्मद असगर तैगी की उपस्थिति में अदलिया में दर्जन भर मामलों की सुनवाई हुई. जिसमें एक मामले का निपटारा किया गया. पहले मामले में कुरैशी मुहल्ला लोहरदगा निवासी कयामुद्दीन कुरैशी बनाम कमरूज्जमा कुरैशी के बीच जमीन विवाद की सुनवाई हुई. जिसमें पुनः सुनवाई की अगली तारीख दिया गया. दूसरा मामला लोहरदगा पावरगंज निवासी जैनुल हुसैन बनाम जावेद हुसैन के बीच जमीन विवाद की सुनवाई की गयी, जिसमें पुनः सुनवाई की अगली तारीख दिया गया. उसी तरह तीसरा मामला लोहरदगा शहरी क्षेत्र के कुरैशी मुहल्ला निवासी संजीदा खातून बनाम शमीम कुरैशी एवं ताज कुरैशी के बीच चली आ रही आपसी जमीन संबंधित की सुनवाई की गयी. दोनों पक्षों को सुनने के उपरांत अदलिया कमेटी के मेंबर्स द्वारा जांच कर अगली तारीख को विवाद का निपटारा करने की बात कही गयी. जबकि चौथा मामला लोहरदगा जिले कुड़ू निवासी साबिर अंसारी बनाम रफीक अंसारी के बीच चली आ रही जमीन से संबंधित विवाद की सुनवाई की गयी. सुनवाई के उपरांत अदलिया कमेटी ने स्वयं जांच करने की बात कही. पांचवा मामला लातेहार जिले के सासंग ग्राम निवासी अजमेरी खातून बनाम सेन्हा प्रखंड निवासी दिलकश अंसारी के बीच पति-पत्नी के बीच के विवाद को सुलझाते हुए निष्पादन किया गया. इन पांच मामलों के अलावा आधे दर्जन से अधिक मामलों पर भी सुनवाई करते हुए जल्द मामले का निपटारा करने का भरोसा दिलाया गया. मौके पर सदर अब्दुल रउफ अंसारी एवं सचिव शाहिद अहमद ने लोहरदगा जिले के मुसलमानों से आग्रह किया है कि अपने आपसी विवादों को थाना, कोर्ट कचहरी से पहले कोशिश करें कि अपने-अपने अंजुमन से संपर्क कर मामलों का निपटारा कराएं. अगर वहां भी मामले का निपटारा नहीं हो पाये, तो नि:संकोच लोहरदगा अंजुमन इस्लामिया के अदलिया में आयग़ं..

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anuj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >