लोहरदगा में आज कृषि मंत्री करेगी झंडोत्तोलन

लोहरदगा में आज कृषि मंत्री करेगी झंडोत्तोलन

लोहरदगा़ स्वतंत्रता दिवस पर शुक्रवार को सुबह 7.45 बजे उपायुक्त आवास में उपायुक्त लोहरदगा द्वारा ध्वजारोहण किया जायेगा. इसके बाद नगर परिषद क्षेत्र लोहरदगा में अवस्थित महापुरुषों की प्रतिमा पर जिला के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक समेत अन्य पदाधिकारियों द्वारा सुबह 8 बजे से 8.45 बजे तक माल्यार्पण किया जायेगा. समाहरणालय परिसर लोहरदगा में उपायुक्त लोहरदगा द्वारा ध्वजारोहण सुबह 10.30 बजे किया जायेगा. पुलिस अधीक्षक लोहरदगा द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में सुबह 10.40 बजे और पुलिस लाइन में सुबह 11.20 बजे ध्वजारोहण किया जायेगा. उप विकास आयुक्त लोहरदगा द्वारा पुराना डीआरडीए कार्यालय में सुबह 10.55 बजे ध्वजारोहण होगा. अनुमंडल कार्यालय लोहरदगा में सुबह 11.00 बजे अनुमंडल पदाधिकारी लोहरदगा द्वारा ध्वजारोहण किया जायेगा. बीएस कॉलेज स्टेडियम में होने वाले मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिल्पी नेहा तिर्की, मंत्री कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, झारखंड सरकार द्वारा सुबह 9.05 बजे ध्वजारोहण किया जायेगा. इससे पूर्व मुख्य अतिथि का सैल्यूटिंग बेस पर आगमन सुबह 8.50 बजे होगा. मुख्य अतिथि के संबोधन के पश्चात चयनित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा ड्रिल डिस्प्ले और कराटे कला का प्रदर्शन किया जायेगा. इसके उपरांत पारितोषिक, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किये जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >