विद्यालय समिति के सदस्यों के लिए कार्यशाला लगी

प्रखंड मुख्यालय स्थित रिसोर्स कक्ष में जिला शिक्षा विभाग एवं सिनी टाटा ट्रस्ट के संयुक्त पहल से प्रखंड क्षेत्र के 30 सरकारी विद्यालय के प्रबंधन समिति के सक्रिय सदस्यों का क्षमता संवर्धन कार्यशाला लगी.

सेन्हा. प्रखंड मुख्यालय स्थित रिसोर्स कक्ष में जिला शिक्षा विभाग एवं सिनी टाटा ट्रस्ट के संयुक्त पहल से प्रखंड क्षेत्र के 30 सरकारी विद्यालय के प्रबंधन समिति के सक्रिय सदस्यों का क्षमता संवर्धन कार्यशाला लगी. क्षमता संवर्धन कार्यशाला के तहत प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी प्रकाश रंजन द्वारा सभी सक्रिय सदस्यों को विद्यालय की गुणवत्ता को सुधारने के लिए समुदाय की सहभागिता को बढ़ाने के लिए नियमित विद्यालय का अवलोकन करने एवं समस्याओं का निवारण के लिए उपाय करने का सुझाव दिया गया.वही सिनी टाटा ट्रस्ट के तरुण कुमार द्वारा विद्यालय प्रबंधन समिति के कार्य और दायित्व की जिम्मेदारी एवं विद्यालय में बच्चों का ठहराव नियमित उपस्थिति और ड्रॉप आउट बच्चों को विद्यालय से जोड़ने के लिए संपर्क करने का सुझाव दिया गया.साथ ही सदस्य विद्यालय में जाकर विद्यालय विकास के लिए सहयोग करेंगे इसके लिए उन्होंने योजना तैयार किया गया.आयोजित कार्यशाला में सिनी टाटा ट्रस्ट के उदित कुमार,प्रेमलता पूर्ति के अलावे विद्यालय प्रबंधन समिति के सक्रिय सदस्य विश्वनाथ गोप, चिंता पन्ना,रीना उरांव,सीतामुनी उरांव,जोगिंदर उरांव,राजेश उरांव समेत अन्य सक्रिय सदस्य उपस्थित थे. ग्रामीणों को स्वास्थ्य और पोषण की दी गयी जानकारी सेन्हा. प्रखंड क्षेत्र के मुर्की तोड़ार पंचायत अन्तर्गत गोबरसेला ग्राम में शुक्रवार को एसबीआई फाउंडेसन और परिवर्तन विकास समिति लोहरदगा के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय स्वास्थ्य पोषण सह स्वच्छता जगरूकता अभियान चलाया गया. कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, वार्ड सदस्य, सेविका व ग्रामीण उपस्थित थे. वहीं कार्यक्रम में एसबीआइ फाउंडेसन तथा परिवर्तन समाज विकास समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा सकारातमक विचार सह स्वास्थ्य एवं पोषण पर जागरूक किया गया. मौके पर वार्ड सदस्य सुगा कली, ग्राम प्रधान नागो मुंडा,सेविका शीलमंती कुजुर, साहिया गौरी देवी, समन्वयक विवेक मिश्रा, चिकित्सक नरेश उरांव, नर्स बिलासी कुमारी, लैब टेक्नीशियन विकास कुमार, सूरज महतो समेत सैकड़ो ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >