प्राचीन देवी मंडप मंदिर में सात सितंबर को होगा 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन

लोहरदगा के बरवा टोली स्थित देवी मंडप में 7 सितंबर से 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन शुरू होगा. 8 सितंबर को भव्य भंडारे का आयोजन किया गया है.

विनोद की रिपोर्ट

लोहरदगा: बरवा टोली स्थित श्री श्री प्राचीन देवी मंडप मंदिर परिसर में सात सितंबर को आयोजित होने वाले 24 घंटे के अखंड हरिकीर्तन को लेकर गुरुवार को बैठक हुई. बैठक में आयोजन की तैयारियों पर चर्चा की गयी और पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं.

अखंड हरिकीर्तन आठ सितंबर की सुबह संपन्न होगा. इसके बाद मंदिर परिसर में भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे. वहीं, सात सितंबर की शाम मंदिर परिसर में भव्य महाआरती का आयोजन होगा. इस अवसर पर मंदिर को आकर्षक ढंग से फूलों से सजाया जाएगा. समिति ने श्रद्धालुओं से अखंड हरिकीर्तन और महाआरती में शामिल होने के साथ भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है.

ये भी पढ़ें- जर्जर भवन, छत से टपकता पानी, नदी किनारे बिना बाउंड्री के 2 शिक्षकों के भरोसे चल रहा विद्यालय

बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, उपाध्यक्ष चंदन गोयल, भानु प्रताप, पवन अग्रवाल, जय प्रकाश साहू, सचिव राजीव रंजन, सह सचिव मनीष कुमार अग्रवाल, अमित अग्रवाल, जितेंद्र कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अनीश मित्तल, सह कोषाध्यक्ष विकास अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, मीडिया प्रभारी राहुल कौशल, संजय अग्रवाल, अमर गोस्वामी, कार्यालय मंत्री जितेंद्र कुमार अग्रवाल, मुकुल अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, संगठन सचिव गौरव अग्रवाल (लड्डू), विक्की मिश्रा, आनंद पांडेय समेत अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गोपी कृष्ण

गोपी कृष्ण वर्तमान में ब्यूरो प्रमुख हैं. समाज में व्याप्त समस्याओं, भ्रष्टाचार, अंधविश्वास, महिला उत्पीड़न, पलायन को लेकर काम में रूचि है. बहुत काम किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >