अलग-अलग हादसे में दो घायल

कुड़ू : थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गये. इसमें एक को रांची रिम्स रेफर किया गया है. बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से खाली सिलिंडर लेकर ओड़िशा जा रहा ट्रक (एचआर55एल-7181) कुड़ू थाना से करीब एक किमी दूर नावाटोली के समीप पलट गया. इस घटना […]

कुड़ू : थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गये. इसमें एक को रांची रिम्स रेफर किया गया है. बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से खाली सिलिंडर लेकर ओड़िशा जा रहा ट्रक (एचआर55एल-7181) कुड़ू थाना से करीब एक किमी दूर नावाटोली के समीप पलट गया.
इस घटना में चालक मुरादाबाद निवासी मो साजिद घायल हो गया. दूसरी घटना रूद चौक के समीप घटी, जब पैदल चल रहे रूद निवासी संजय उरांव को एक वाहन ने ठोकर मार दिया. इस घटना में संजय गंभीर रूप से घायल हो गया. कुड़ू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के बाद रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >