युवक का शव बरामद

लोहरदगा : सदर प्रखंड के हेंदलासो नवाटोली के पास नदी के समीप दशरथ लोहरा (पिता स्व सरधन लोहरा) का शव मिला. दशरथ कुजरा खलिहान टोली का निवासी था. वह सोमवार को अपने घर से काम करने के लिए निकला था, लेकिन रात को घर नहीं लौटा. सुबह में उसका शव नदी के किनारे बरामद हुआ. […]

लोहरदगा : सदर प्रखंड के हेंदलासो नवाटोली के पास नदी के समीप दशरथ लोहरा (पिता स्व सरधन लोहरा) का शव मिला. दशरथ कुजरा खलिहान टोली का निवासी था. वह सोमवार को अपने घर से काम करने के लिए निकला था, लेकिन रात को घर नहीं लौटा. सुबह में उसका शव नदी के किनारे बरामद हुआ. उसके तीन बच्चे हैं. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. सदर थाना प्रभारी शैलेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि सड़क दुर्घटना में इसकी मौत हुई होगी, लेकिन जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हाेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >