पदाधिकारियों व सदस्यों को शपथ दिलायी गयी

सेन्हा-लोहरदगा़ : नव गठित जय मां अम्बे व्यवसायिक संघ सेन्हा द्वारा दुर्गा मंदिर परिसर में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया.समारोह में नव निर्वाचित पदाधिकारियो एवं सदस्यों को शपथ दिलायी गयी. समारोह में उपस्थित लोहरदगा चेंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यकारी सचिव रितेश कुमार,पूर्व अध्यक्ष कमल केसरी व अधिवक्ता सह चेंबर सदस्य अजय मित्तल ने […]

सेन्हा-लोहरदगा़ : नव गठित जय मां अम्बे व्यवसायिक संघ सेन्हा द्वारा दुर्गा मंदिर परिसर में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया.समारोह में नव निर्वाचित पदाधिकारियो एवं सदस्यों को शपथ दिलायी गयी. समारोह में उपस्थित लोहरदगा चेंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यकारी सचिव रितेश कुमार,पूर्व अध्यक्ष कमल केसरी व अधिवक्ता सह चेंबर सदस्य अजय मित्तल ने कहा कि संगठन में ही शक्ति है.सेन्हा के व्यवसायी संगठित हो कर अपना व्यवसाय ईमानदारीपूर्वक चलायें , यह अच्छी पहल है. उन्होंने संघ को लोहरदगा चेंबर ऑफ़ कामर्स से जोड़ने की सलाह दी़ कहा इससे संगठन को और मजबूती मिलेगी.

उन्होंने कहा कि दूसरे प्रखंड के व्यवसायी भी संगठित होने की प्रेरणा लेंगे. समारोह में जीप सदस्य राम लखन प्रसाद,प्रमुख कलावती देवी, किनेश्वर महतो, हर्षनाथ महतो, रामलाल महतो, राम किशोर शुक्ला ने भी अपने विचार रखे. इससे पूर्व समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया.संगठन सचिव विजय सोनी ने अतिथियों का परिचय एवं जोधनारायन साहू ने धन्यवाद ज्ञापन किया. मौके पर अजय साहू, केदार नाथ साहू, जितेंद्र साहू, जय नाथ साहू, संतोष महतो, अवधेश साहू, रवींद्र शुक्ला, रवींद्र साहू, अवनीश पाठक सहित संघ के सभी सदस्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >