बेटिकट 184 यात्री पकड़े गये

42 हजार रुपये जुर्माना के रूप में वसूला गया लोहरदगा : रांची-लोहरदगा रेल में विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. इस मौके पर रांची से 15 टीटीइ, एक सीटीआइ, तीन सीआइ एवं आरपीएफ इंचार्ज के नेतृत्व में आरपीएफ बल तैनात थे. इस मौके पर रांची से लोहरदगा एवं लोहरदगा से रांची के बीच बेटिकट 184 […]

42 हजार रुपये जुर्माना के रूप में वसूला गया
लोहरदगा : रांची-लोहरदगा रेल में विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. इस मौके पर रांची से 15 टीटीइ, एक सीटीआइ, तीन सीआइ एवं आरपीएफ इंचार्ज के नेतृत्व में आरपीएफ बल तैनात थे. इस मौके पर रांची से लोहरदगा एवं लोहरदगा से रांची के बीच बेटिकट 184 यात्री पकड़े गये, जिनसे 41 हजार 950 रुपये जुर्माना के रूप में वसूला गया. असिस्टेंट काॅमर्शियल मैनेजर सामंतो ने लोगों से कहा कि टिकट लेकर ही में यात्रा करें और आने वाली परेशानियों से खुद को बचायें.
इधर, जैसे ही लोगों को सूचना मिली कि रांची-लोहरदगा ट्रेन में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, तो बेटिकट यात्रियों में हड़कंप मच गया. टिकट खिड़की के पास आरपीएफ इंचार्ज विजय कुमार यादव के नेतृत्व में आरपीएफ के जवान तैनात थे, जो पूरी व्यवस्था पर नजर रखे हुए थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >