सीएम के कार्यक्रम के लिए परिचय पत्र निर्गत

कैरो-लोहरदगा : प्रखंड मुख्यालय परिसर में बीडीओ सीमा दीपिका टोप्पो की अध्यक्षता में प्रखंड, अंचलकर्मी,जनप्रतिनिधि एवं पंचायत के स्वयंसेवको की बैठक हुई. इसमें पंचायत स्वयं सेवकों को एक फरवरी से पारिवारिक सर्वे करने की बात कही गयी. वार्ड सदस्यों का जिला में 22 जनवरी से पांच दिवसीय प्रशिक्षण होगा. 22 जनवरी को बीएस कॉलेज स्थित […]

कैरो-लोहरदगा : प्रखंड मुख्यालय परिसर में बीडीओ सीमा दीपिका टोप्पो की अध्यक्षता में प्रखंड, अंचलकर्मी,जनप्रतिनिधि एवं पंचायत के स्वयंसेवको की बैठक हुई. इसमें पंचायत स्वयं सेवकों को एक फरवरी से पारिवारिक सर्वे करने की बात कही गयी. वार्ड सदस्यों का जिला में 22 जनवरी से पांच दिवसीय प्रशिक्षण होगा. 22 जनवरी को बीएस कॉलेज स्थित स्टेडियम में मुख्यमंत्री रघुवर दास के आगमन को लेकर सभी को परिचय पत्र निर्गत किया गया.

बीडीओ द्वारा कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा उपस्थिति को लेकर निर्देश दिया गया. बैठक में बीपीआरओ सुनील चंद्र कुवंर,रेयाजुद्दीन मीरदाहा, युनूस अंसारी, दुर्गा भगत, मुखिया कर्मचंद भगत,सूरजमनी भगत,विजय कुमार एक्का, गौत्री देवी, पिंकी कुमारी, गुहा उरांव,नंदा भगत, पंचायत स्वयं सेवक रामप्रसाद पाल आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >