कैरो में भाजपा की बैठक
कैरो-लोहरदगा : प्रखंड मुख्यालय में स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय सामुदायिक भवन कैरो में भाजपा के प्रखंड पदाधिकारियों की बैठक हुई़ अध्यक्षता कैरो प्रखंड भाजपा अध्यक्ष कैलाश महतो ने की़
बैठक में 22 जनवरी को बलदेव साहू महाविद्यालय में प्रखंड से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति, सरकार के दो वर्षों के कार्यकाल को प्रखंड के सभी गांव के आम जनता को बताने,मेरा मोबाइल मेरा बटुवा, कैशलेस संबंधी कार्यकर्ताओं को जानकारी तथा प्रखंड के जन समस्याओं को 22 जनवरी को जिला कार्यसमिति की बैठक में सरकार को अवगत कराते हुए विकास योजनाओं को शीघ्र धरातल पर उतारने आदि विषयों पर चर्चा की गयी. बैठक में हिन्दू जागरण मंच के नारायण साहू की दादी की दुर्घटना में मौत पर दो मिनट का मौन रख कर भगवान से प्रार्थना की गयी. बैठक में सूरज मोहन साहू,नवीन कुमार टिंकू, मनोज साहू, राजेंद्र महतो, गोविंद महतो, कृष्णा मनी, पंकज साहू, राधेश्याम, सुशेन,मोहन साहू, राजेंद्र सोनी आदि उपस्थित थे.
