रौनियार वैश्य महासंघ की बैठक
कुड़ू (लोहरदगा) : झारखंड प्रदेश रौनियार वैश्य महासंघ का प्रदेश सम्मेलन कुड़ू प्रखंड के जिंगी गांव में रविवार को संपन्न हो गया. सम्मेलन के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष श्रवण प्रसाद गुप्ता ने कहा कि सरकार हमारी उपेक्षा कर रही है. ऐसे में हमें एकजुट होने की जरूरत है. प्रदेश महासचिव विनोद बिहारी गुप्ता ने कहा कि सभी समाज संगठित होकर अपने समाज को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं.
महिला प्रदेश अध्यक्ष सह पांकी जिला परिषद सदस्य लवली गुप्ता ने कहा कि ऐसे उद्देश्य में महिलाओं को आगे आना होगा. प्रदेश के विभिन जिलों के जिलाध्यक्षों को सम्मानित किया गया. मौके पर दस प्रस्ताव पारित किया गया. इसमें दहेज प्रथा बंद करने, शिक्षा को बढ़ावा देने, सामूहिक विवाह सह परिचय सम्मेलन आयोजित करना शामिल है. सभा की अध्यक्षता कुड़ू ईकाई के राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने की.
