कुड़ू-लोहरदगा : कुड़ू थाना क्षेत्र में बाजार टांड़ से एक टेंपो की चोरी हो गयी. टेंपो घर के बाहर खड़ा था. इस संबंध में बाजारटांड़ निवासी कुणाल कुमार साहू ने कुड़ू थाना में आवेदन दिया है. आवेदन में उन्होंने कहा है कि लोहरदगा कुटमू निवासी जमील खान के टेंपो (जेएच08डी-8310) को वह किराये पर चलाता था. हर रोज की भांति शुक्रवार की शाम को भी लोहरदगा से आकर रात आठ बजे अपने घर के सामने टेंपो खड़ा किया था. सुबह पांच बजे जब घर से बाहर निकला, तो टेंपो गायब था. बताया जाता है कि चार पहिया वाहन समेत टेंपो चोरी की कुड़ू थाना क्षेत्र में एक वर्ष में यह पांचवी घटना है.
घर के बाहर खड़े टेंपो की चोरी
कुड़ू-लोहरदगा : कुड़ू थाना क्षेत्र में बाजार टांड़ से एक टेंपो की चोरी हो गयी. टेंपो घर के बाहर खड़ा था. इस संबंध में बाजारटांड़ निवासी कुणाल कुमार साहू ने कुड़ू थाना में आवेदन दिया है. आवेदन में उन्होंने कहा है कि लोहरदगा कुटमू निवासी जमील खान के टेंपो (जेएच08डी-8310) को वह किराये पर चलाता […]
