कुड़ू (लोहरदगा) : अॉल इंडिया मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में शामिल होने के लिए हौली फैथ पब्लिक स्कूल के 13 प्रतिभागी रविवार को हरियाणा के लिए रवाना हुए. प्रतिभागी हरियाणा के सेक्टर 12 के फरीदाबाद स्टेडियम में आयोजित चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे.
गोजो रियो कराटे एसोसिएयन के झारखंड सचिव अमित कुमार सिंह ने बताया कि हरियाणा में 26 दिसंबर से 28 दिसंबर तक नेशनल मार्शल आर्ट चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है. कुड़ू के हौली फैथ से 13 प्रतिभागी सतीश रजक, रितिक ठाकुर, विनय, अलताफ अंसारी, सत्यम भगत, राज बादल, अमर उरांव, विक्की प्रसाद, महताब अंसारी, सुगंध कुमारी, प्रतिभा मिंज व प्रीति भगत शामिल हैं. सभी बच्चे रविवार को कुड़ू से प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह के साथ रवाना हो गये. मौके पर अशोक कुमार मिश्रा, रविशंकर माैजूद थे.
