कैशलेस ट्रांजेक्शन को लेकर दिया प्रशिक्षण

लोहरदगा : समाहरणालय परिसर के आकांक्षा कक्ष में कैशलेस ट्रांजेक्शन को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन उपविकास आयुक्त दानियल कंडुलना ने किया. मौके पर लोगों को कैशलेस ट्रांजेक्शन के फायदों के बारे में बताया गया. डीडीसी श्री कंडुलना ने कहा कि कैशलेस ट्रांजेक्शन से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा और आपको सुविधा भी […]

लोहरदगा : समाहरणालय परिसर के आकांक्षा कक्ष में कैशलेस ट्रांजेक्शन को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन उपविकास आयुक्त दानियल कंडुलना ने किया. मौके पर लोगों को कैशलेस ट्रांजेक्शन के फायदों के बारे में बताया गया.
डीडीसी श्री कंडुलना ने कहा कि कैशलेस ट्रांजेक्शन से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा और आपको सुविधा भी होगी. अनुमंडल पदाधिकारी राज महेश्वरम ने कहा कि मोबाइल वॉलेट भविष्य की मुद्रा है. इसे अभी से ही अपनाने में समझदारी है. मोबाइल वॉलेट के प्रयोग से आप बहुत सारी सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं.
मौके पर डीसी एलआर सीमा सिंह ने कहा कि बदलते जमाने में रुपये लेकर चलने की जरूरत नहीं है. आप सब कैशलेस व्यवस्था को अपनायें और सुखी रहें. इस अवसर पर पेटीएम कंपनी के प्रतिनिधि अविनाश भानु ने कई तरह की जानकारी दी. प्रशिक्षण में अन्य लोगों के अलावा अंचल अधिकारी अनुराग तिवारी, कार्यपालक दंडाधिकारी मनीष कुमार, छंदा भट्टाचार्य, रजिस्ट्रार वैभवमनी त्रिपाठी भी मौजूद थे. प्रशिक्षण के अंत में हजारीबाग के अपर समाहर्ता अंजनी कुमार सिंह के आकस्मिक निधन पर शोक जताया गया. इस अवसर पर बालकिशोर शाहदेव, अजय कुमार मधुर सहित समाहरणालय एवं डीआरडीए के तमाम अधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >