केकरांग घाटी में शहीद हुए जवानों को दी श्रद्धांजलि

लोहरदगा : पेशरार थाना क्षेत्र के केकरांग घाटी में शहीद हुए पुलिस के दो जवान गोपी चंद महतो एवं हरखनाथ महतो को बुधवार को पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि दी गयी. इन दोनों जवानों की वीरता की तारीफ की गयी. दोनों जवान 14 दिसंबर 2009 को पेशरार प्रखंड के केकरांग के पास विधानसभा चुनाव करा कर […]

लोहरदगा : पेशरार थाना क्षेत्र के केकरांग घाटी में शहीद हुए पुलिस के दो जवान गोपी चंद महतो एवं हरखनाथ महतो को बुधवार को पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि दी गयी. इन दोनों जवानों की वीरता की तारीफ की गयी.
दोनों जवान 14 दिसंबर 2009 को पेशरार प्रखंड के केकरांग के पास विधानसभा चुनाव करा कर लौट रहे थे. सीआरपीएफ के जवानों को सुरक्षित पहाड़ से नीचे उतारने के लिए मोटरसाइकिल दस्ता में शामिल थे. इसी दौरान माओवादियों द्वारा लैंड माइन विस्फोट कर दिया गया, जिसमें दोनों जवान शहीद हो गये थे. मौके पर लोगों ने दोनों जवानों के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया. इस अवसर पर मेजर बीएन चौधरी, हेमंत तिग्गा,सुदर्शन कुमार, जेवियर लुगुन, धनपति महतो व इकबाल हुसैन सहित बड़ी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >